8th Pay Commission : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। आठवें वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) में सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती अनुबंध (Contractual) आधार पर होगी, जो उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो फाइनेंस, HR, इंडस्ट्रियल रिलेशन या कानून के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं।
8th Pay Commission: पद और वेतनमान
पद का नामफुल टाइम वेतनपार्ट टाइम (12 दिन)पार्ट टाइम (6 दिन)सीनियर कंसल्टेंट₹1,80,000₹90,000₹45,000कंसल्टेंट₹1,20,000₹60,000₹30,000कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल ₹90,000₹45,000₹22,500
8th Pay Commission: आयु और अनुभव की शर्तें
- सीनियर कंसल्टेंट: अधिकतम आयु 45 वर्ष, संबंधित क्षेत्र में कम से कम 10 वर्ष का अनुभव
- कंसल्टेंट: अधिकतम आयु 40 वर्ष, कम से कम 6 वर्ष का अनुभव
- कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल): अधिकतम आयु 31 वर्ष, कम से कम 4 वर्ष का अनुभव
8th Pay Commission: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास फाइनेंस, HR, इंडस्ट्रियल रिलेशन या कानून में MBA/LLB या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
8th Pay Commission: आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर जाएं।
- “Recruitment/Consultant Application” लिंक पर क्लिक करें।
- ईमेल और मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज (डिग्री, अनुभव प्रमाण पत्र, फोटो आदि) अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

8th Pay Commission: महत्वपूर्ण बातें
- साक्षात्कार में आने या काम शुरू करने पर कोई TA/DA नहीं मिलेगा।
- कोई अतिरिक्त सुविधा जैसे आवास, फोन, गाड़ी या CGHS नहीं दी जाएगी।
- केवल कार्य के लिए जरूरी बेसिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सलाह
यह भर्ती अच्छे अनुभव और योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर दें, क्योंकि सीटें सीमित हो सकती हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: 8cpc.gov.in
Also Read
HIGHLIGHTS
- 8वें वेतन आयोग में Consultant भर्ती
- पद: सीनियर कंसल्टेंट, कंसल्टेंट, यंग प्रोफेशनल
- वेतन: ₹22,500 से ₹1,80,000 तक
- आवेदन: ऑनलाइन (8cpc.gov.in)
यह भी पढ़ें:BPSC ने जारी किया BPSC AEDO Admit Card 2026! यहां देखें!


