60 लाख रुपये सालाना पैकेज! GLA यूनिवर्सिटी के छात्र पियूष वर्मा को Microsoft ने दिया ड्रीम जॉब ऑफर

Microsoft Job: आगरा के एक सामान्य परिवार से आने वाले पियूष वर्मा ने कर दिखाया कमाल! जीएलए विश्वविद्यालय के बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (बैच 2026) के छात्र पियूष वर्मा को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Microsoft ने 60 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर Pre-Placement Offer (PPO) दे दिया है। यह सफलता सिर्फ पियूष की नहीं, बल्कि उनके परिश्रम, GLA यूनिवर्सिटी की बेहतरीन शिक्षा और प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग का भी नतीजा है।

इंटर्नशिप में किया कमाल

पियूष वर्मा ने हाल ही में Microsoft में तीन महीने की इंटर्नशिप पूरी की। इस दौरान उन्होंने दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया। उनकी तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान की क्षमता और नई सोच ने कंपनी के अधिकारियों को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने इंटर्नशिप खत्म होते ही उन्हें सीधे 60 लाख रुपये के पैकेज पर स्थायी नौकरी का ऑफर दे दिया।

Also Read

GLA University की खासियत

जीएलए विश्वविद्यालय में शिक्षा सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। यहां प्रोजेक्ट-आधारित लर्निंग, रिसर्च-ओरिएंटेड टीचिंग और इंडस्ट्री कनेक्ट पर जोर दिया जाता है। कंप्यूटर साइंस विभाग में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और साइबर सिक्योरिटी जैसी उभरती हुई तकनीकों पर खास ट्रेनिंग दी जाती है।
हैकाथॉन, रिसर्च प्रोजेक्ट्स और इनोवेशन लैब्स में छात्रों को लगातार नई चीजें बनाने और एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिलता है। यही वजह है कि GLA के छात्र Amazon, Microsoft, Google जैसी टॉप कंपनियों में चयनित हो रहे हैं।

डीन और विभागाध्यक्ष का बयान

आईईटी के डीन प्रो. अशोक भंसाली ने कहा, “हमारा मुख्य लक्ष्य छात्रों को ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने लायक बनाना है। पियूष का यह चयन इसी का प्रमाण है।”

Microsoft


कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप राठौर ने कहा, “तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक है जब वह उद्योग की जरूरतों से मेल खाती हो। हमारे यहां अत्याधुनिक लैब्स, इनोवेशन सेंटर और रियल-टाइम प्रोजेक्ट्स के जरिए छात्रों को तैयार किया जाता है। पियूष वर्मा का Microsoft में चयन पूरे विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।”

यह उपलब्धि क्यों मायने रखती है?

पियूष वर्मा का यह सफलता सिर्फ एक छात्र की कहानी नहीं है। यह उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो GLA जैसे विश्वविद्यालय में पढ़कर बड़े सपने देख रहे हैं। यह साबित करता है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और आधुनिक शिक्षा के साथ कोई भी छात्र विश्व स्तर की कंपनियों में जगह बना सकता है।
GLA University के B.Tech CSE प्रोग्राम में दाखिला लेकर आप भी अपना भविष्य संवार सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ITBP Constable Recruitment 2026: बार्बर-वॉशरमैन बनना है तो जल्दी अप्लाई करो, 28 अप्रैल तक चांस

Leave a Comment