SSC CGL 2026 Notification: इस हफ्ते या अगले हफ्ते कभी भी जारी हो सकता है, 10 लाख युवा तैयार रहें!
संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2026 की तैयारी में जुटे लाखों युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण अपडेट आ रहा है।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से SSC CGL 2026 का नोटिफिकेशन इस हफ्ते या अगले सप्ताह में किसी भी दिन जारी हो सकता है। बता दें कि एग्जाम कैलेंडर के अनुसार मार्च में नोटिफिकेशन जारी होना था, लेकिन कुछ कारणों से अभी तक जारी नहीं हो सका है।
SSC CGL 2026 Notification जारी होते ही शुरू होंगे आवेदन
नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी तय तारीखों के अंदर ssc.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे। ऑफलाइन किसी भी हालत में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Also Read
मुख्य बिंदु
- SSC CGL 2026 Notification जल्द जारी होने वाला है
- आवेदन नोटिफिकेशन जारी होते ही शुरू
- योग्यता: किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट
- आयु सीमा: 18 से 27 वर्ष (आरक्षण के अनुसार छूट)
- एप्लीकेशन फीस: 100 रुपये (SC/ST/PwD/महिला – फ्री)
कौन कर सकता है आवेदन?
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक पास होना जरूरी है।
- आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष (01 अगस्त 2026 के आधार पर)। SC, ST, OBC, PwD और अन्य आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SSC CGL 2026 Notification: आवेदन फीस

- General / OBC / EWS : 100 रुपये
- SC / ST / PwD / सभी वर्ग की महिलाएं : निशुल्क (फ्री)
फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही जमा की जा सकेगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
SSC CGL भर्ती में चयन चार चरणों में होगा:
- Tier-1 परीक्षा (क्वालिफाइंग प्रकृति की)
- Tier-2 परीक्षा (मुख्य परीक्षा)
- कुछ पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)
SSC CGL 2026 Notification: दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
महत्वपूर्ण सलाह
जो छात्र CGL 2026 की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अब और ज्यादा मेहनत करनी चाहिए क्योंकि नोटिफिकेशन किसी भी दिन जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन की तारीखें भी घोषित हो जाएंगी, इसलिए तैयार रहें।
ssc.gov.in पर नियमित रूप से चेक करते रहें ताकि कोई अपडेट मिस न हो।
अब तैयारी तेज कर दो! यह आपका साल हो सकता है। SSC CGL में अच्छी रैंक लाकर आप Group B और Group C के प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BPSC ने जारी किया BPSC AEDO Admit Card 2026! ऐसे करें डाउनलोड


