SSC GD Constable 2026 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट आ गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD भर्ती परीक्षा के लिए Self Slot Booking System शुरू कर दिया है। अब उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा का सप्ताह (Week Preference), शहर, तारीख और शिफ्ट खुद चुन सकते हैं।
SSC GD Slot Booking 2026: महत्वपूर्ण तारीखें
- स्लॉट बुकिंग शुरू: 11 अप्रैल 2026 (दोपहर 3:00 बजे)
- स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख: 15 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे)
SSC GD 2026 की परीक्षा 27 अप्रैल 2026 से शुरू होकर मई 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।’
SSC GD Slot Booking कैसे करें?
जिन उम्मीदवारों ने SSC GD 2026 के लिए आवेदन किया है, वे SSC के कैंडिडेट पोर्टल पर लॉगिन करके आसानी से अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- Candidate Login में अपना Registration Number और Password डालकर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड में Self Slot Selection या My Application सेक्शन में जाएं।
- SSC GD 2026 के लिए Select Week Preference का ऑप्शन चुनें।
- अपनी सुविधा के अनुसार 4 सप्ताह में से Preference दें (पहली Preference को प्राथमिकता मिलती है)।
- शहर, तारीख और शिफ्ट चुनें।
- सभी जानकारी चेक करके Confirm करें।
ध्यान दें:

एक बार स्लॉट कन्फर्म करने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। अगर आप समय पर स्लॉट नहीं चुनते हैं, तो SSC द्वारा स्वतः स्लॉट असाइन कर दिया जाएगा। इसलिए बेहतर है कि आप 11 से 15 अप्रैल के बीच अपना स्लॉट खुद चुन लें।
Also Read
SSC GD 2026 Exam Schedule (Week Wise)
- Week 1: 27 अप्रैल से 2 मई 2026
- Week 2: 4 मई से 9 मई 2026
- Week 3: 18 मई से 23 मई 2026
- Week 4: 25 मई से 30 मई 2026
सलाह
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक स्लॉट नहीं बुक किया है, वे तुरंत SSC पोर्टल पर लॉगिन करके अपना स्लॉट चुन लें। अपनी सुविधा के अनुसार सप्ताह चुनने से परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से की जा सकती है।
HIGHLIGHTS
- SSC GD Slot Booking शुरू
- तारीख: 11 अप्रैल (3 PM) से 15 अप्रैल (5 PM) तक
- परीक्षा: 27 अप्रैल से मई 2026 तक
- उम्मीदवार खुद चुन सकते हैं Week, City और Shift
यह भी पढ़ें: SECL Recruitment 2026: Mining Sirdar, Dy. Surveyor और Assistant Foreman के 1055 पदों पर भर्ती शुरू


