MPESB Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर आवेदन शुरू, नर्सिंग पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

MPESB Recruitment 2026:: मध्य प्रदेश में सरकारी नर्सिंग जॉब की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2317 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इनमें नर्सिंग ऑफिसर के 2099 पद और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं।

MPESB Recruitment 2026: मुख्य बिंदु

  • आवेदन 06 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे
  • आवेदन की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026
  • फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026
  • परीक्षा 15 मई 2026 को दो शिफ्ट में होगी

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी और उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 25 अप्रैल 2026 तक फॉर्म में सुधार का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Also Read

यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए है जिन्होंने भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान के साथ 12वीं पास की है और चार वर्षीय B.Sc नर्सिंग डिग्री पूरी कर ली है। सरकारी नौकरी के साथ अच्छा वेतन और स्थिर भविष्य पाने का यह अच्छा अवसर है।

MPESB Recruitment 2026: परीक्षा कब होगी?

MPESB नर्सिंग भर्ती 2026 की परीक्षा 15 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य अभिरुचि और संबंधित नर्सिंग विषय शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।

MPESB Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

MPESB Recruitment 2026

MPESB Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो। साथ ही चार वर्षीय B.Sc नर्सिंग डिग्री पूरी की हो। नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है।

MPESB Recruitment 2026: आयु सीमा

आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षण के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

MPESB Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण होगा।
अगर आप B.Sc नर्सिंग पास हैं और मध्य प्रदेश में सरकारी नर्सिंग पद पर नौकरी चाहते हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें। आवेदन शुरू होते ही अपना फॉर्म भर लें क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ज्यादा लोड रहता है। पूरी डिटेल्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.esb.mp.gov.in पर जाएं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम राज्यपाल कौन थे? | Who is the First Governor of Chhattisgarh

Leave a Comment