MP Nursing Officer Bharti 2026: 2317 पदों पर आवेदन शुरू, 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अप्लाई करें

MP Nursing Officer Bharti 2026: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मध्य प्रदेश से बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2317 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया आज यानी 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Nursing Officer Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 6 अप्रैल 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 अप्रैल 2026
  • फॉर्म में सुधार की तिथि: 6 से 25 अप्रैल 2026
  • परीक्षा तिथि (संभावित): 15 मई 2026

MP Nursing Officer Bharti 2026: भर्ती में कितने पद हैं?

  • नर्सिंग ऑफिसर : 2099 पद
  • सिस्टर ट्यूटर : 218 पद
  • कुल पद : 2317

MP Nursing Officer Bharti 2026: योग्यता एवं मापदंड

नर्सिंग ऑफिसर के लिए:

  • 12वीं (PCB) उत्तीर्ण
  • 4 वर्षीय B.Sc Nursing या GNM के बाद 2 वर्षीय Post Basic B.Sc Nursing पास
  • मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

सिस्टर ट्यूटर के लिए:

  • 12वीं (PCB) उत्तीर्ण
  • B.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing पास
  • कम से कम 1 वर्ष का क्लिनिकल/टीचिंग अनुभव
  • मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी
MP Nursing Officer Bharti 2026

MP Nursing Officer Bharti 2026: आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Also Read

MP Nursing Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क

जनरल / अन्य राज्य के उम्मीदवार : 500 रुपये (+ पोर्टल चार्ज)
SC / ST / OBC उम्मीदवार : 250 रुपये (+ पोर्टल चार्ज)

MP Nursing Officer Bharti 2026: आवेदन कैसे करें?

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Latest Updates सेक्शन में “Online Application Form – Nursing Officer & Sister Tutor 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • लॉगिन करके सभी जरूरी डिटेल्स भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

सलाह:

आवेदन की अंतिम तिथि के करीब वेबसाइट पर बहुत लोड रहता है, इसलिए जल्दी से जल्दी अपना फॉर्म भर लें। फॉर्म भरने से पहले पूरी नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
यह भर्ती उन सभी B.Sc Nursing / Post Basic B.Sc Nursing पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो मध्य प्रदेश में सरकारी नर्सिंग पद पर स्थिर नौकरी चाहते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: www.esb.mp.gov.in

यह भी पढ़ें: UP Shikshamitra Salary Hike: अब 18,000 रुपये मानदेय मिलेगा, 1.68 लाख शिक्षामित्रों को योगी सरकार का तोहफा

Leave a Comment