UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B राजपत्रित पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 45 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
जो उम्मीदवार UPSC के माध्यम से प्रतिष्ठित सरकारी पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
UPSC Recruitment 2026: इस भर्ती में कौन-कौन से पद हैं?
- सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी (कन्नड़ भाषा)
- एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
- अनुवादक (चीनी और तिब्बती भाषा)
- वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II (DRDO) – 29 पद
- सहायक खनन अभियंता और सहायक अनुसंधान अधिकारी (भारतीय खान ब्यूरो)
- लेखा अधिकारी (लद्दाख प्रशासन)
UPSC Recruitment 2026: आयु सीमा
अधिकतम आयु 30 से 45 वर्ष तक (पद के अनुसार)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
UPSC Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री के साथ अनुभव होना चाहिए। कुछ पदों पर विशेष कौशल और अनुभव की भी मांग की गई है।
Also Read
UPSC Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो), पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
UPSC Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

- General / OBC / EWS : ₹25
- SC / ST / PwBD / महिला : फ्री
UPSC Recruitment 2026: आवेदन कैसे करें?
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- New Registration करके अकाउंट बनाएं।
- लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
UPSC Recruitment 2026: सलाह
यह भर्ती सीमित पदों पर है, इसलिए पात्र उम्मीदवारों को अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए। आवेदन से पहले पूरी अधिसूचना ध्यान से पढ़ लें ताकि कोई गलती न हो।
आधिकारिक वेबसाइट: upsc.gov.in
HIGHLIGHTS
- कुल पद: 45
- आवेदन अंतिम तारीख: 29 मई 2026 (शाम 6 बजे तक)
- पद: Assistant Keeper, Senior Store Officer, Assistant Professor, Translator आदि
- आयु सीमा: 30 से 45 वर्ष (आरक्षण अनुसार छूट)
यह भी पढ़ें: Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026: 260 पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी


