UP Rojgar Mela 2026: UP में 800+ नौकरियां, कंपनियों की लिस्ट और फ्रेशर्स सैलरी, जानें कब-कहां जाएं!

UP Rojgar Mela 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। यूपी सरकार एक बार फिर से पूरे प्रदेश में रोजगार मेले का आयोजन कर रही है। इस बार मेला सिर्फ एक-दो जिलों तक सीमित नहीं है बल्कि लखनऊ समेत कई मंडलों और 18 से ज्यादा जिलों में ये मेले लगाए जा रहे हैं।

खास बात ये है कि इसमें कोई परीक्षा नहीं देनी है। सीधे इंटरव्यू होगा और अगर सब ठीक रहा तो उसी दिन नौकरी मिलने के भी पूरे चांस हैं।

तो चलिए जानते हैं इस रोजगार मेले से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी- तारीख, जगह, योग्यता, दस्तावेज, कंपनियां और सैलरी।

UP Rojgar Mela 2026 – पहले जान लें ये जरूरी बातें

उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग यानी Rojgaar Sangam पोर्टल के जरिए हर महीने अलग-अलग जिलों में रोजगार मेले आयोजित होते हैं। साल 2026 में ये मेले जनवरी से लेकर दिसंबर तक, यानी पूरे साल चलने वाले हैं।

Also Read

इन मेलों में IT, मैन्युफैक्चरिंग, बैंकिंग, हेल्थकेयर और कई दूसरे सेक्टर की कंपनियां हिस्सा लेती हैं। उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के मुताबिक इस बार 70,000 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

UP Rojgar Mela 2026: तारीख और जगह

9 जनवरी से लखनऊ सहित प्रदेश के पांच मंडलों में मेगा रोजगार मेलों की शुरुआत हुई और इनका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।

इन मेलों में जो प्रमुख जिले शामिल हैं, उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, बांदा, रायबरेली, मुरादाबाद, बाराबंकी, मऊ, शामली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, प्रतापगढ़, ललितपुर और भदोही जैसे जिले शामिल हैं।

रोजगार मेला पूरे साल यानी 1 जनवरी 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक चलेगा और हर महीने अलग-अलग जिलों में इसका आयोजन होता रहेगा।

अगर आपको अपने जिले की तारीख जाननी है तो आप Rojgaar Sangam की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। वहां हर जिले की अपडेटेड लिस्ट मिलती है।

कौन-कौन भाग ले सकता है – योग्यता क्या है?

UP Rojgar Mela 2026 उन सभी युवाओं के लिए है जो किसी भी क्षेत्र में पढ़े-लिखे हैं और नौकरी ढूंढ रहे हैं। इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए 10वीं, 12वीं, बीए, बी.कॉम, बी.एससी और एम.एससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

इसके अलावा आईटीआई, डिप्लोमा, बी.टेक और एमबीए पास उम्मीदवार भी इस मेले में हिस्सा ले सकते हैं।

उम्र की बात करें तो आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा अलग-अलग कंपनियों के हिसाब से तय होती है।

एक और जरूरी बात यह मेला लड़के और लड़कियां दोनों के लिए खुला है।

UP Rojgar Mela 2026-कितनी मिलेगी सैलरी?

बहुत से लोगों के मन में यही सवाल होता है कि इन मेलों में नौकरी मिली तो कितना मिलेगा। तो बता दें –

इस रोजगार मेले में चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 10,000 रुपए से लेकर 23,500 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

वहीं कुछ जिलों में जहां बड़ी कंपनियां आती हैं, वहां 25,000 से 30,000 रुपए प्रति माह तक की सैलरी का ऑफर भी होता है।

जो लोग टेक्निकल बैकग्राउंड से हैं जैसे कि आईटीआई या डिप्लोमा, उनके लिए सैलरी थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है। यह पूरी तरह उस कंपनी और पद पर निर्भर करता है जिसके लिए आप इंटरव्यू दे रहे हैं।

चुनाव कैसे होगा – Selection Process

यह शायद इस मेले की सबसे बड़ी खूबी है। यहां कोई लिखित परीक्षा नहीं होती। अभ्यर्थियों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाता है और यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क होती है।

यानी न कोई फीस देनी है, न कोई एग्जाम देना है। बस अपने दस्तावेज लेकर निर्धारित तारीख और समय पर पहुंच जाइए। कंपनी के HR से सीधे बात होगी और वहीं तय हो जाएगा कि आपका सेलेक्शन हुआ या नहीं।

मेला आमतौर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलता है। समय पर पहुंचना जरूरी है।

कौन-कौन सी कंपनियां आती हैं?

UP Rojgar Mela 2026 में 25 से लेकर 100 से भी ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेती हैं। यूपी के 18 जिलों में आयोजित मेलों में 100 से ज्यादा कंपनियां शामिल होती हैं।

कंपनियां किस सेक्टर की होती हैं? इनमें मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी, रिटेल, लॉजिस्टिक्स, हेल्थकेयर, फाइनेंस, आईटी सपोर्ट और FMCG सेक्टर की कंपनियां प्रमुखता से आती हैं।

हर बार की कंपनी लिस्ट अलग होती है इसलिए आधिकारिक वेबसाइट या अपने जिले के सेवायोजन कार्यालय से अपडेटेड जानकारी लेना सबसे सही रहता है।

UP Rojgar Mela 2026 Update

कौन-कौन से दस्तावेज लाने होंगे?

UP Rojgar Mela 2026 में जाने से पहले ये सारे दस्तावेज जरूर तैयार रख लें –

  • रिज्यूमे / बायो-डेटा (कम से कम 5-6 कॉपी)
  • सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल और फोटोकॉपी
  • आधार कार्ड (ओरिजिनल और फोटोकॉपी)
  • पैन कार्ड (ओरिजिनल और फोटोकॉपी)
  • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी (ग्रामीण बैंक को छोड़कर)
  • वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो

एक जरूरी बात मेले में फॉर्मल कपड़े पहनकर जाएं। इससे पहली छाप अच्छी पड़ती है और इंटरव्यू में थोड़ी बढ़त मिलती है।

इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?

बहुत से लोग सोचते हैं कि रोजगार मेले में कोई भी चला जाता है तो तैयारी की क्या जरूरत। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप थोड़ी भी तैयारी करके जाते हैं तो सेलेक्शन के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं।

इंटरव्यू में आमतौर पर ये सवाल पूछे जाते हैं –

  • आपने कौन सी पढ़ाई की है और उससे आपने क्या सीखा?
  • आपकी पिछली नौकरी या पढ़ाई का अनुभव क्या रहा?
  • आप यहां काम क्यों करना चाहते हैं?
  • अगर किसी नई मशीन या सिस्टम पर काम करना पड़े तो आप क्या करेंगे?
  • आपकी सैलरी की उम्मीद क्या है?

ये सवाल पहले से सोच लें और सरल शब्दों में जवाब तैयार करें। घबराएं नहीं HR लोग यहां दुश्मन नहीं होते, वो भी अच्छे उम्मीदवार ढूंढ रहे होते हैं।

आवेदन कैसे करें – Online और Offline दोनों तरीके

Online: आप Rojgaar Sangam की आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहां अपना नाम, पता, योग्यता और अन्य जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको नजदीकी जिले में होने वाले मेले की जानकारी मिलती रहेगी।

Offline: अगर ऑनलाइन नहीं कर पा रहे तो सीधे अपने जिले के सेवायोजन कार्यालय में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं। वो लोग पूरी मदद करते हैं।

ध्यान रखें, UP Rojgar Mela 2026 में हिस्सा लेने के लिए कोई फीस नहीं है। अगर कोई पैसे मांगे तो सावधान रहें।

इस मौके को हाथ से मत जाने दें

उत्तर प्रदेश में रोजगार मेले जैसे आयोजन उन युवाओं के लिए सच में एक बड़ा मौका हैं जो घर के पास नौकरी ढूंढ रहे हैं और बड़े शहर नहीं जा सकते। न कोई दलाल चाहिए, न कोई पैसे खर्च करने हैं बस खुद जाइए और अपनी बात रखिए।

UP Rojgar Mela 2026 में उम्मीदवारों को अपनी पसंद की कंपनी और संस्थान चुनने की सुविधा भी होती है यानी आप खुद तय कर सकते हैं कि कहां इंटरव्यू देना है।

अपने जिले की अगली तारीख जानने के लिए rojgaarsangam.up.gov.in पर नजर रखें या अपने नजदीकी सेवायोजन कार्यालय से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें: Union Bank Apprentice Recruitment 2026: 1865 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट करें आवेदन, मिलेगा 20 हजार तक स्टाइपेंड

Leave a Comment